Friday, 4 September 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 2 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

5 माह बाद निगम बैठक, शहर विकास की योजना पर महापौर-सत्तापक्ष के जवाब से उठे सवाल

5 माह बाद निगम बैठक, शहर विकास की योजना पर महापौर-सत्तापक्ष के जवाब से उठे सवाल

नगर निगम परिषद की बैठक करीब 5 माह बाद विभिन्न विषयों को लेकर आयोजित हुई। बैठक के दौरान शहर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन जब परिषद के समापन पर शहर विकास की आगामी योजनाओं को लेकर महापौर और सभापति से सवाल किया गया तो दोनों के जवाब ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। शहर विकास को लेकर पूछे गए सवाल पर महापौर ने साफ तौर पर कहा कि शहर विकास के लिए कोई योजना ही नहीं है। महापौर के इस जवाब के बाद सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शहर के विकास को लेकर निगम स्तर पर आगामी कार्ययोजना क्या है और परिषद में विकास कार्यों के प्रस्ताव कब लाए जाएंगे। वहीं, नगर निगम परिषद के सभापति एवं बैठक की अध्यक्षता कर रहे रवि जैन से जब शहर विकास को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, आपने अब सही प्रश्न किया है। शहर विकास में मेयर इन काउंसिल द्वारा कोई भी शहर विकास योजना नहीं ली गई है। एक ओर महापौर का कहना है कि शहर विकास के लिए कोई योजना नहीं है, वहीं सभापति ने भी स्पष्ट किया कि मेयर इन काउंसिल द्वारा शहर विकास की कोई योजना नहीं ली गई। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर देवास शहर के विकास को लेकर निगम की प्राथमिकताएं क्या हैं? पांच माह बाद हुई परिषद की बैठक के बाद सामने आए इन बयानों ने शहर विकास की दिशा और निगम की आगामी कार्ययोजना को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

← सभी खबरें